विभावि की छात्रा को नेट जेआरएफ में मिली सफलता

Updated:
विज्ञापन

सीएसआईआर-यूजीसी नेट-जेआरएफ मे सफल जन्नतुल फिरदौस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विनोबा भावे विश्वविद्यालय की छात्रा जन्नतुल फिरदौस ने सीएसआईआर-यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में ऑल इंडिया 66वीं रैंक हासिल कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भ विभाग की छात्रा एवं सत्र 2023-25 की टॉपर जन्नतुल फिरदौस ने सीएसआइआर-यूजीसी नेट-जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है. उन्होंने ऑल इंडिया 66वीं रैंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय और हजारीबाग का नाम रोशन किया है.

विज्ञापन

जन्नतुल फिरदौस वर्तमान में विनोबा भावे विश्वविद्यालय में टीचिंग असिस्टेंट के रूप में सेवाएं दे रही हैं. विभागाध्यक्ष डॉ एचएन सिन्हा ने कहा कि सत्र 2023-25 में विभाग की टॉपर रहीं जन्नतुल की यह उपलब्धि उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और शोध के प्रति समर्पण का प्रमाण है.

उन्होंने कहा कि उनकी सफलता से विभाग के अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी. जन्नतुल की सफलता पर भूगर्भ विभाग के शिक्षक डॉ भैया अनुपम, सहपाठियों और विश्वविद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola