दनुआ घाटी में दो वाहनों की टक्कर, एक का चालक गंभीर
Author Sunil prasad
Updated:
विज्ञापन
कंटेनर के केबिन में फंसे चालक को राहगीरों की मदद से निकालकर भेजा गया अस्पताल
विज्ञापन
चौपारण. जीटी रोड स्थित दनुआ घाटी में रविवार को ओडिसा से पटना जा रही कंटेनर की भिड़ंत ट्रक से हो गयी. जिसमें कंटेनर का चालक पिंटू राय बुरी घायल हो गया. वह गाड़ी के केबिन में फंस गया. उसकी आवाज सुनकर राहगीर कंटेनर के पास पहुंचे. घटना की सूचना एनएचएआइ के एंबुलेंस को दी. इसके बाद राहगीरों और अन्य ट्रक चालकों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को क्षतिग्रस्त केबिन से बाहर निकाल कर एंबुलेंस से चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां इलाज के बाद उसे आपदा मित्र सह एंबुलेंस चालक शक्ति चंद्रवंशी के प्रयास से उसके गृह क्षेत्र हाजीपुर भेज दिया गया.
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में पांच घायल
बरकट्ठा. थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुघर्टना में पांच लोग घायल हो गये. इनमें ग्राम डोंडहरा शिलाडीह निवासी सूरज कुमार साव (21 वर्ष), उज्जवल कुमार साव (21 वर्ष), उमेश कुमार साव (22 वर्ष), ग्राम चंदवारा निवासी नीतू कुमारी (19 वर्ष) तथा ग्राम देवचंदा बरही निवासी संतोष ठाकुर (40 वर्ष) शामिल हैं. इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन