काउंटिंग के लिए सुबह पांच बजे से ही लगी लोगों की लाइन
बाजार समिति के बाहर बेरिकेडिंग की गयी थी.
हजारीबाग. हजारीबाग बाजार समिति स्थित मतगणना केंद्र में सुबह पांच बजे से ही राजनीतिक पार्टी के काउंटिंग एजेंड प्रवेश के लिए लाइन में लग गये थे. मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए बाजार समिति के बाहर बेरिकेडिंग की गयी थी. प्रवेश स्थल पर मजिस्ट्रेट व पुलिसकर्मी तलाशी के बाद मतगणना केंद्र के अंदर जाने दे रहे थे. मतगणना कर्मियों को भी जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद प्रवेश दिया गया. चार विधानसभा सीट की काउंटिंग : हजारीबाग बाजार समिति में हजारीबाग सदर विधानसभा सीट, बरही, बरकट्ठा और मांडू विधानसभा सीट के लिए पड़े मतों की गिनती हुई. हजारीबाग सदर विधानसभा सीट को लेकर 24 टेबल बनाये गये थे और मतगणना 21 राउंड में समाप्त हुआ. मांडू सीट के लिए 24 टेबल के 22 राउंड में मतों की गिनती समाप्त ह़ुई. बरकट्ठा सीट की गिनती 23 राउंड में 21 टेबल पर की गयी. वहीं बरही विधानसभा सीट के मतों की गिनती 20 राउंड में पूरी की गयी. इसके लिए 20 टेबल लगाये गये थे. मतगणना सुबह 8.30 बजे से शुरू: चार विधानसभा सीट की मतगणना बाजार समिति में सुबह 8.30 बजे शुरू हुई. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गयी. विभिन्न विधानसभा सीट के लिए पहला रुझान सुबह 9.30 बजे से शुरू हुआ. इस दौरान डीसी नैंसी सहाय और एसपी अरविंद कुमार सिंह मतगणना कार्य का लगातार निरीक्षण करते रहे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए