सूखे पेड़ दे रहे हैं दुर्घटना को आमंत्रण

Updated:
विज्ञापन

चरही-घाटो रोड सड़क के दोनों छोर में कई लंबे-लंबे सूखे पेड़ खड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है.

विज्ञापन

चरही.

चरही-घाटो रोड सड़क के दोनों छोर में कई लंबे-लंबे सूखे पेड़ खड़े हैं, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है. ऐसे सूखे पेड़ सड़क के दोनों किनारे 45 कांटा से लेकर परेज तक दर्जनों की संख्या में सूखे पड़े हैं, जो कभी भी तेज हवा, पानी और आंधी से गिर सकते हैं. इन सूखे पेड़ों से बड़ी घटना भी घट सकती है. इसी तरह एक लंबे विशालकाय सखुआ के सूखी पेड़ फुसरी चौक पर स्थित है. इस पेड़ के निकट कई घर अवस्थित हैं जो कभी भी गिर सकते हैं. अगर ऐसा हुआ तो बहुत बड़ी जान माल की क्षति हो सकती है. इस ओर वन विभाग और ना ही पंचायत प्रतिनिधियों की ध्यान है. बहरहाल वन विभाग को ऐसे सूखे पड़े पेड़ों को अविलंब कटवाने कि जरूरत है ताकि किसी प्रकार का कोई अप्रिय घटना न घट सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola