दुरगिनिया बना रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का विजेता

Updated:
विज्ञापन

भटबिगहा में स्टूडेंट क्लब की ओर से आयोजित रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को हुआ.

विज्ञापन

चौपारण.

भटबिगहा में स्टूडेंट क्लब की ओर से आयोजित रात्रि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला शनिवार को हुआ. खिताबी भिड़ंत में दूरगिनिया की टीम ने बेलखरा टीम को 1-0 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज यादव ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व नकद राशि देकर सम्मानित किया. श्री यादव ने कहा खेल में भाग लेने से शारीरिक विकास होता है. खेल के प्रति युवाओं में उत्साह बढ़ा है. युवा खेल के माध्यम से कॅरियर के दरवाजा तक पहुंच रहे हैं. पंसस अशोक यादव ने बताया इस प्रतियोगिता में 10 टीमों ने भाग लिया था. मौके पर राजू यादव, सकलदेव यादव, सिकेन्द्र यादव, महावीर यादव, बिनय रजक, बिनोद साव, आयोजन समिति अध्यक्ष उदय यादव, विजय यादव, संजय यादव, कप्तान अशोक यादव, अजय राणा, मनोज यादव, बिनोद यादव, अर्जुन पासवान सहित कई लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola