होमगार्ड के घर से पांच लाख के जेवर समेत 1.15 लाख की चोरी

Updated:
विज्ञापन

हरली बेला बेलतौल निवासी होमगार्ड के जवान विजय कुमार पांडेय के घर से पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर समेत 1.15 लाख रुपये नगद और जमीन के कागजात चोरी हो गयी.

विज्ञापन

बड़कागांव.

हरली बेला बेलतौल निवासी होमगार्ड के जवान विजय कुमार पांडेय के घर से पांच लाख रुपये मूल्य के जेवर समेत 1.15 लाख रुपये नगद और जमीन के कागजात चोरी हो गयी. इस संबंध में होमगार्ड के जवान विजय कुमार पांडेय के पुत्र विवेक कुमार पांडेय के आवेदन पर बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया. इसका कांड 184/ 24 है. बड़कागांव थाना प्रभारी कुंदनकांत विमल के नेतृत्व में पुलिस छानबीन करना शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी द्वारा खोजी कुत्ता के माध्यम से घटनास्थल व आसपास के क्षेत्र को जांच पड़ताल की गयी. दर्ज मामले के अनुसार सोने की मांगटीका, नथिया, गले के हार, कान की बाली, कंगन, टॉप्स, चांदी का पायल, बिछिया, कमरधनी सहित लगभग पांच लाख के जेवरात, 1.15 लाख नगद, एक मोबाइल, 30000 रुपये मूल्य के पीतल के बर्तन और जमीन संबंधित कागजात चोरी हो जाने का दावा की गयी है. परिवार हजारीबाग में रहता है. गांव के घर में ताले लगे थे.

बड़कागांव में पढ़ी चोरी की घटनाएं :

बड़कागांव थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में चोरी की घटना इन दोनों बढ़ गयी है. बताया जाता है कि ब्राउन शुगर और नशापन करने वाले युवक ही ज्यादा चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. नौ जुलाई को उप प्रमुख वचन देव कुमार के घर के पास से बाइक की चोरी हो गयी. आंबेडकर मोहल्ला में समुदाय भवन के पास सोलर प्लेट, बैट्री, लाइट की चोरी हो गयी. बड़कागांव की तुरी मोहल्ला निवासी शशि तुरी बाइक एक सप्ताह पहले चोरी हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola