समाज की संस्कृति संरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी : विक्की धान

Updated:
विज्ञापन

झारखंड अगरिया असुर आदिम जनजाति विकास समिति का 26वां स्थापना दिवस मना

विज्ञापन

हजारीबाग. सरहुल मैदान स्थित धुमकुड़िया भवन में झारखंड अगरिया असुर आदिम जनजाति विकास समिति का 26वां स्थापना दिवस मनाया गया. इसमें राज्य के विभिन्न जिलों के सैंकड़ो समाजबंधु शामिल हुए. लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामाजिक एकजुटता का परिचय दिया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मां देव प्रिया एवं महेंद्र बेक, जबकि विक्की कुमार धान विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए. अतिथियों का स्वागत पारंपरिक अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर किया गया. अपने संबोधन में विक्की कुमार धान ने मुन्ना सिंह का संदेश साझा करते हुए कहा कि समाज की संस्कृति और पहचान को संरक्षित रखना सबकी जिम्मेदारी है. उन्होंने शिक्षा को प्रगति की मजबूत नींव बताते हुए युवाओं से संगठित होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया. प्रदेश अध्यक्ष अनिल अगरिया ने संगठन की 26 वर्षों की यात्रा और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. सचिव मुकेश कुमार अगरिया व कोषाध्यक्ष बिनोद अगरिया ने भावी योजनाओं की जानकारी दी. अंत में पारंपरिक नृत्य व लोकगीतों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola