गिरफ्तार अफीम खेतिहर के निशान देही पर मोरनियां पहुंची पुलिस

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड को अफीम की खेती से मुक्त करने में पुलिस एवं वन विभाग निरंतर अभियान चला रही है

विज्ञापन

चौपारण. प्रखंड को अफीम की खेती से मुक्त करने में पुलिस एवं वन विभाग निरंतर अभियान चला रही है. मोरनियां से गिरफ्तार एनडीपीएस के अभियुक्त दुलार सिंह की निशानदेही पर पुनः दूसरी बार गुरुवार को पुलिस एवं वनकर्मी उक्त गांव पहुंचकर शेष चार एकड़ भूमि पर लहलहा रहा अफीम की खेती को नष्ट किया. अभियान का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया यह कार्रवाई गिरफ्तार अफीम खेतिहर के निशानदेही पर किया गया है. उसने पूछताछ में बताया कि उक्त गांव में और अफीम की खेती लगी हुई है. उसके बाद उक्त खेती को नष्ट किया गया. इसके पहले भी दो बार मोरनियां जंगल में लगा अफीम की खेती को प्रशासन नष्ट कर चुकी है. अभियान में डीएसपी अजीत कुमार बिमल, थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, दिव्य प्रकाश, बादल महतो, कमरुद्दीन, सशत्र बल एवं वनपाल सरवन कुमार एवं संटू कुमार सहित कई जवान शामिल थे. अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार चौपारण. अवैध बालू खनन और तस्करी के खिलाफ प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है. बावजूद बालू तस्करी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी क्रम में संजय यादव ने गुरुवार को जीटी रोड स्थित सिंघरावा के पास बालू से लदा एक ट्रैक्टर को जब्त किया है. प्रशासन की गाड़ी को देखते ही ट्रैक्टर चालक बीच सड़क पर गाड़ी छोड़ फरार हो गया. सीओ ने बताया जब्त बालू से भरा ट्रैक्टर को थाना भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को प्रेषित कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola