पदमा चौक पर 45 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ पकड़ा गया आरोपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पदमा पुलिस ने छापेमारी कर 45 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पदमा, हजारीबाग: पुलिस ने छापामारी कर अवैध महुआ शराब बनाने और बेचने के आरोप में सुरेंद्र कुमार (पिता गुंजन साव) को गिरफ्तार किया. पुलिस ने पदमा चौक स्थित उसके घर से 45 लीटर महुआ शराब बरामद की. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन

ओपी प्रभारी श्रवण कुमार ने बताया कि मामले में केस नंबर 323/26 के तहत धारा 274/275/292 बीएनएस और 47(ए) झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छापामारी दल में एसआइ राजेश कुमार हाजरा, आलोक सोरेन और मनोज महतो शामिल थे.

ओपी प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध रूप से देशी व विदेशी शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जा रही है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola