बड़कागांव में जाम की समस्या से परेशान हैं लोग

Updated:
विज्ञापन

लोग अपने वाहनों को सड़कों पर ही आड़े-तिरछे लगा कर चले जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है.

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव के लोग इन दिनों सड़क जाम से परेशान हैं. बड़कागांव-हजारीबाग रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया, एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने सबसे ज्यादा जाम की समस्या है. यहां लोग अपने वाहनों को सड़कों पर ही आड़े-तिरछे लगा कर चले जाते हैं, जिससे जाम लग जाता है. बड़कागांव में छोटका बर से लेकर मौसीबाड़ी तक, पेट्रोल पंप से लेकर आंबेडकर चौक तक, बैंक ऑफ़ इंडिया से लेकर मुख्य चौक तक बनी नाली के समीप ही लोग बाइक खड़ा कर देते हैं, जिससे सड़कों की चौड़ाई कम हो जाती है, जो जाम की मुख्य वजह होती है. बड़कागांव की मुख्य सड़क टंडवा रोड, बादम रोड, हजारीबाग रोड से बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना होता है. इन सड़कों से कर्णपुरा कॉलेज, इंदिरा गांधी मेमोरियल कॉलेज, आर्ट्स इंटर कॉलेज, मॉडर्न पब्लिक स्कूल, प्लस टू हाई स्कूल, आदर्श माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या मध्य विद्यालय, बीएम मेमोरियल स्कूल, सरगम इंटरनेशनल स्कूल, ज्ञानोदय स्कूल के विद्यार्थियों का भी आवागमन होता रहता है. जाम से ये सभी प्रभावित होते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola