ePaper

जंगली क्षेत्र में लगी अफीम को ट्रैक्टर से किया नष्ट

Updated at : 29 Jan 2026 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
जंगली क्षेत्र में लगी अफीम को ट्रैक्टर से किया नष्ट

पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त कार्रवाई

विज्ञापन

चौपारण. अफीम की खेती को पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रैक्टर से नष्ट किया. ड्रोन के माध्यम से जंगली क्षेत्रों में अफीम के खेती तक प्रशासन की टीम पहुंची. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि अफीम के खेतिहरों एवं तस्करों के विरुद्ध यह अभियान जारी रहेगा. खेतिहरों एवं तस्करों के नाम का पता लगाया जा रहा है. उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. छापामारी दल ने उक्त स्थल से 14 डिलीवरी पाइप बरामद किया है. अभियान में डीएसपी अजीत कुमार बिमल, चंद्रशेखर कुमार, सुबिन्दर राम, रवि रंजन, दिव्य प्रकाश, बादल महतो, कमरूद्दीन अनि एवं श्रवण कुमार, कुलदीप कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान आज से

हजारीबाग. स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान एवं कुष्ठ रोगी खोज अभियान 2025-26 (द्वितीय चक्र) को लेकर गुरुवार को समाहरणालय में बैठक हुई. अध्यक्षता डीडीसी रिया सिंह ने की. उन्होंने कहा कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान गांधी जी की पुण्यतिथि के दिन 30 जनवरी से शुरू होगा, जो 13 फरवरी तक जिले के सभी गांव में चलाया जायेगा. नौ मार्च से 23 मार्च तक द्वितीय चक्र में घर-घर कुष्ठ रोगी खोज अभियान चलेगा. जिन गांवों में कुष्ठ रोग के मरीज नहीं हैं, वहां स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर सर्वे करेंगे. डीडीसी ने कहा कि इस अभियान के दौरान गांव-गांव में ग्राम गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा. स्कूल, आंगनबाड़ी एवं अन्य स्थानों पर लोगों को शपथ दिलायी जायेगी. उन्हें कुष्ठ के प्रति जागरूक किया जायेगा.

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola