ढोढ़िया जंगल में अफीम की खेती नष्ट

Updated:
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए ट्रैक्टर एवं ड्रोन कैमरा के साथ पहुंची थी पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम

विज्ञापन

चौपारण. प्रखंड प्रशासन की ओर से अफीम की खेती को नष्ट करने काे लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है. सोमवार को पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ट्रैक्टर एवं ड्रोन कैमरा के साथ ढोढ़िया जंगल पहुंची अौर वनभूमि पर लहलहा रही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया. छापामारी दल को देखते ही खेतिहर जंगल की ओर भाग गये. अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान एवं वनकर्मी शामिल थे. छापामारी दल का नेतृत्व कर रहे थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने कहा कि अफीम के खेतिहरों एवं तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा. कार्रवाई के लिए खेतिहरों एवं तस्करों के नाम का पता लगाया जा रहा है. छापामारी दल ने उक्त स्थल से छह डिलीवरी पाइप बरामद किया है. अभियान में डीएसपी अजीत कुमार बिमल, पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार, सुबिन्दर राम, बादल महतो, कमरूद्दीन, वनकर्मी कुलदीप कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

भव्य फाल्गुन निशान पूजा व भजन संध्या 13 को

हजारीबाग. फाल्गुन मास के अवसर पर बाबा श्याम के भक्तों के लिए 13 फरवरी को भव्य धार्मिक आयोजन किया जायेगा. आयोजन के दौरान अखंड कीर्तन के माध्यम से बाबा श्याम की महिमा का गुणगान होगा. भजन संध्या में मधुर भजनों के साथ फूलों की होली, इत्र वर्षा, अखंड ज्योत प्रज्वलन एवं विधिवत भोग अर्पण किया जायेगा. कार्यक्रम स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की टीम सक्रिय भूमिका निभा रही है. साथ ही तुलसी धाम, कोलकाता का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola