बड़कागांव से 28 नवंबर को निकलेगी तीर्थ यात्रा, 130 बुजुर्ग जाएंगे काशी-अयोध्या

Updated:
विज्ञापन

आयोजन की तैयारी मे जुटे लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बड़कागांव से 130 बुजुर्गों की भव्य तीर्थ यात्रा आज होगी रवाना. काशी, विंध्याचल, अयोध्या और प्रयागराज के त्रिवेणी संगम के दर्शन करेंगे श्रद्धालु. पाएं पूरी जानकारी.

विज्ञापन

हजारीबाग. सांसद मनीष जायसवाल के सांसद तीर्थ दर्शन महाभियान का 100वां और 101वां जत्था 28 नवंबर को बड़कागांव से तीर्थ यात्रा पर रवाना होगा. इस बार सांढ़ और नयाटांड़ पंचायत के 130 बुजुर्ग श्रद्धालु काशी, विंध्याचल, अयोध्या और प्रयागराज स्थित त्रिवेणी संगम के दर्शन करेंगे.

विज्ञापन

पांव पखारकर और पुष्पवर्षा से होगी विदाई

शतकीय पड़ाव को यादगार बनाने के लिए बड़कागांव थाना के सामने गुरुचट्टी स्थित मां अंबे परिसर में समारोह आयोजित किया जायेगा. हवन-पूजन के बाद श्रद्धालुओं के पांव पखारकर और पुष्पवर्षा कर उन्हें विदाई दी जायेगी.

सांसद मनीष जायसवाल की अगुवाई में श्रद्धालु बड़कागांव चौक से सूर्य मंदिर तक पदयात्रा करेंगे. इसमें संकीर्तन मंडली, टाना भगत, छऊ नृत्य कलाकार, शंखनाद और ताशा पार्टी भी शामिल होंगे.

तैयारियों का लिया जायजा

आयोजन की तैयारी को लेकर बुधवार को सांसद प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान थाना प्रभारी से मिलकर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola