काशी-अयोध्या के दर्शन को बरही से रवाना हुआ 85वां तीर्थ यात्री जत्था

Updated:
विज्ञापन

बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने जत्थे को रवाना किया | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरही से सांसद तीर्थ दर्शन योजना के तहत 85वां जत्था अयोध्या और काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए रवाना हुआ। विधायक मनोज यादव ने यात्रियों को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन

बरही, हजारीबाग : सांसद तीर्थ दर्शन के तहत तीर्थ यात्रियों का 85वां जत्था गुरुवार को बरही से रवाना हुआ. सभी तीर्थयात्री देवचंदा में सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी के यहां जुटे थे. बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने जत्थे को रवाना किया.

विज्ञापन

जत्थे में 65 तीर्थयात्री शामिल हैं, जिनमें महिलाएं और पुरुष दोनों हैं. चार दिवसीय यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को काशी विश्वनाथ, अयोध्या श्रीराम मंदिर समेत उत्तर प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का दर्शन कराया जायेगा.

मौके पर सांसद के तीर्थ यात्रा प्रभारी द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, सांसद प्रतिनिधि रंजीत चंद्रवंशी, मनिलाल यादव, भाजपा बरही पश्चिमी मंडल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, उप मुखिया रोहित यादव, भाजपा नेता परमेश्वर यादव, दीनानाथ यादव, संतोष चंद्रवंशी, गौतम सिंह, अमित सिंह, आशीष यादव और अमन कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola