सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के एक वर्ष पूरे, 250 सेवाकर्मियों का सम्मान

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन

सांसद तीर्थ दर्शन सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हजारीबाग में सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के एक वर्ष पूरे होने पर 250 सेवाकर्मियों को सम्मानित किया गया। अब तक 5000 बुजुर्गों ने तीर्थ यात्रा का लाभ उठाया है।

विज्ञापन

हजारीबाग: सांसद मनीष जायसवाल के सांसद तीर्थ दर्शन महाअभियान के एक वर्ष पूरे होने पर शनिवार को होटल पैराडाइज रिसॉर्ट में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम में अभियान के सफल संचालन में योगदान देने वाले करीब 250 सेवाकर्मियों, भाजपा कार्यकर्ताओं, मंडल अध्यक्षों, सांसद प्रतिनिधियों व यूथ विंग के सदस्यों को सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और प्रभु श्रीराम की स्मृति तस्वीर देकर सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

समारोह में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि थे.अभियान की शुरुआत यात्रा पर आधारित लघु वीडियो भी प्रदर्शित किया गया. जानकारी दी गयी कि एक वर्ष में पंचायतों व वार्डों से 70 जत्थों के माध्यम से करीब पांच हजार बुजुर्गों को काशी, प्रयागराज, विंध्याचल और अयोध्या की तीर्थ यात्रा करायी गयी.

सांसद मनीष जायसवाल ने घोषणा करते हुए कहा कि सांसद तीर्थं दर्शन मे एक और बस शामिल की जायेगी. सावन में यह बस पहले कांवरियों की सेवा के लिए देवघर जायेगी, इसके बाद पुनः तीर्थ दर्शन अभियान में शामिल होगी. उन्होंने कहा कि यह अभियान समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं के सहयोग से संचालित जनसेवा का प्रयास है.

मुख्य अतिथि कर्मवीर सिंह ने कहा कि यह अभियान सेवा, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला अनुकरणीय प्रयास है. बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने इसे बुजुर्गों के सपनों को साकार करने वाला अभियान बताया. जबकि मांडू विधायक तिवारी महतो ने कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को भी प्रमुख तीर्थ स्थलों के दर्शन का अवसर मिल रहा है. समारोह में कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola