एक-दूसरे पर बरसे विधायक और पूर्व विधायक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने स्थानीय प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव पर आरोप लगाया कि वे बरही ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पूर्ण होने में बाधा डाल रहे हैं.

विज्ञापन

बरही.

विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने स्थानीय प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए पूर्व विधायक मनोज यादव पर आरोप लगाया कि वे बरही ग्रामीण जलापूर्ति योजना के पूर्ण होने में बाधा डाल रहे हैं. पूर्व विधायक मनोज यादव ने बुधवार की सुबह 6.50 पर संवेदक ओम प्रकाश के मैनेजर राजू राना के मोबाइल पर फ़ोन कर काम बंद करने की धमकी दी. फोन पर आकर मिलने के लिए कहा. यह भी कहा कि ठेकेदार को भी मिलने के लिए कह दो. मौके पर मौजूद मैनेजर राजू राणा ने भी यही बात कही. उसने पूर्व विधायक के कॉल रिकॉर्ड भी सुनाया, जो उसने बात होते समय रिकॉर्ड कर लिया था. विधायक ने कहा पूर्व विधायक नहीं चाहते कि जलापूर्ति योजना जल्द पूरा हो व बरही के लोगों काे स्वच्छ पीने का पानी मिल सके.

विधायक अफवाह फैलाना बंद करें : मनोज

विधायक अकेला यादव बरही चौक पर प्रेस के लोगों से बात कर जैसे निकले कि पूर्व विधायक मनोज यादव चौक पर पहुंच गये. पूर्व विधायक मनोज यादव ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ विधायक अकेला यादव अफवाह फैला रहे हैं. मैंने ठेकेदार के मुंशी राजू राणा को फोन पर सिर्फ यह कहा है कि काम प्राक्कलन के अनुसार सही करो, नहीं तो काम बंद कर दो. विधायक अकेला बात को तोड़ मरोड़ कर गलत बयानी कर रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola