राम जानकी मंदिर में हुआ प्रेमी-प्रेमिका का विवाह
सहमति बनी और बिना दान दहेज का विवाह करने का निर्णय लिया गया.
बड़कागांव. बड़कागांव के राम जानकी मंदिर में प्रेम-प्रेमिका का विवाह हुआ. बड़कागांव के होरम गांव निवासी बालेश्वर महतो के पुत्र गोविंद महतो और हजारीबाग के दारू थाना क्षेत्र के पेटो निवासी स्व प्रेमचंद प्रसाद की पुत्री के बीच प्रेम संबंध था. दोनों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी. विवाह को लेकर दोनों परिवारों के बीच कुछ अनबन हो गयी, तब लड़की की मां देवंती देवी ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री के लिए न्याय की मांग की, फिर दोनों पक्षों में सहमति बनी और बिना दान दहेज का विवाह करने का निर्णय लिया गया. इसके बाद बड़कागांव राम जानकी मंदिर में दो जनवरी को दोनों का विवाह कराया गया. विवाह के दौरान वर पक्ष से बालेश्वर महतो, अघनु महतो, आकाश कुमार एवं बहु पक्ष की ओर से माता देवंती देवी, पंकज कुमार एवं अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए