खेलो विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट का सेमीफाइनल कल

Updated:
विज्ञापन

सदर व दारू में खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने किया.

विज्ञापन

हजारीबाग.

सदर व दारू में खेलो विधानसभा हजारीबाग फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने किया. मैच कर्जन ग्राउंड व संत कोलम्बस काॅलेज स्थित न्यू ग्राउंड में खेला जा रहा है. दारू का फुटबॉल मेच जिनगा मैदान में हुआ. शेफाली गुप्ता ने कहा कि 12 अगस्त को कर्जन ग्राउंड में 10 बजे से खेलो विधानसभा टूर्नामेंट का सेमीफाइनल खेला जायेगा. मुकाबला कटकमसांडी प्रखंड से खुटरा, कटकमदाग से बन्हा, दारू प्रखंड से जिनगा और सदर प्रखंड से ओरिया और मटवारी के बीच खेला जायेगा. मौके पर भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, मनमीत अकेला, बसंत नारायण, कौलेश्वर गोप, पवन गुप्ता, सत्यभामा, रानी शुक्ला, सुबोध पासवान, सिकंदर यादव एवं संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग शामिल थे.

दुर्गा माता मंदिर में मां के सिंहासन निर्माण कार्य शुरू

सदर अस्पताल परिसर स्थित दुर्गा माता मंदिर में मां के सिंहासन निर्माण की शुरुआत भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने की. उन्होंने मां दुर्गा की विशेष कृपा का परिणाम बताया. कहा कि यह कार्य न केवल धार्मिक, बल्कि सामाजिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है. शेफाली गुप्ता ने कहा मां दुर्गा के सिंहासन का निर्माण हमारे समाज के लिए एक नया अध्याय साबित होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola