केबी महिला कॉलेज की बीएमएलटी छात्राओं ने सीखी क्रोमैटोग्राफी तकनीक
कार्यशाला में केबी महिला कॉलेज के बीएमएलटी की छात्राएं | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के केबी महिला कॉलेज की बीएमएलटी छात्राओं ने रांची में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में क्रोमैटोग्राफी तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।
हजारीबाग: केबी महिला कॉलेज के बीएमएलटी विभाग की सेमेस्टर-02 की छात्राओं ने कटहल मोड़ स्थित रांची बुंशी बायोसाइंस में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया. कार्यशाला में निदेशक डॉ दीपक शर्मा व प्रशिक्षण सहायक डॉ राहुल आनंद ने पेपर क्रोमैटोग्राफी और थिन-लेयर क्रोमैटोग्राफी (टीएलसी) की व्यावहारिक जानकारी दी. छात्राओं ने मिश्रण के घटकों को पृथक करने की तकनीक सीखी.
कार्यशाला का आयोजन विभागीय शिक्षक डॉ अदिति कुशवाहा, कुलदीप प्रसाद व डॉ राहुल कुमार ने किया. प्राचार्य डॉ मुकुल कुमार ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशाला छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान और कौशल विकास में सहायक है. विभाग की समन्वयक डॉ अल्पना सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं के लिए लाभकारी सिद्ध होते हैं. विभागाध्यक्ष डॉ अदिति कुशवाहा ने भी कार्यशाला को छात्राओं के लिए लाभदायक बताया.
छात्राओं ने कार्यशाला को ज्ञानवर्धक और रोचक बताया. अंत में छात्राओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए