बरकट्ठा में एक माह से मानसिक रूप से परेशान युवक लापता, परिजनों ने लगाई प्रशासन से गुहार

Updated:
विज्ञापन

लापता युवक की फाइल फोटो : प्रभात खबर

बरकट्ठा के कपका गांव निवासी 34 वर्षीय राजेश कुमार 21 अगस्त की शाम से लापता हैं. परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. किसी को जानकारी मिले तो संपर्क करें.

विज्ञापन

बरकट्ठा : हजारीबाग जिले के बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कपका निवासी राजेश कुमार 34 वर्ष (पिता बाजो ठाकुर) शुक्रवार 21 अगस्त की शाम से लापता होने की सूचना है. इस बाबत ग्राम कपका निवासी बाजो ठाकुर ने बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर अपने पुत्र की खोजबीन करने की गुहार लगाई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शाम से लापता युवक का नहीं मिला सुराग

जिसमें बताया है कि शुक्रवार की शाम 7 बजे के करीब अपने घर के पास से राजेश कुमार अचानक लापता हो गया है. जिसके पास उसका मोबाइल फोन नंबर 7762008750 साथ में था, जिसपर फोन करने पर मोबाइल फोन बंद आ रहा है. उन्होंने कहा कि सगे संबंधियों, रिस्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन किया पर पता नहीं चल पाया.

प्रशासन से खोजबीन की लगाई गुहार

घरवालों ने बताया कि राजेश कुमार का लगभग एक महिना से दिमागी हालत कुछ गड़बड़ा गया है. उसका हुलिया रंग सांवला, लंबाई 5,2 इंच, मिट्टी रंग का फुल टी शर्ट तथा गेरुवाँ रंग का हाफ पैंट पहन रखा है. राजेश कुमार का कुछ पता नही चलने पर परिजन ने बरकट्ठा थाना में आवेदन देकर खोजबीन की गुहार लगाई है.

ये भी पढ़ें: रामगढ़ में अग्रवाल समाज की नई कार्यकारिणी गठित, नानूराम गोयल अध्यक्ष और शंकर लाल अग्रवाल बने मंत्री


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola