झुमरीतिलैया में शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी निकला पॉजिटिव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झुमरीतिलैया में शराब मामले में गिरफ्तार आरोपी निकला पॉजिटिव

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : झुमरीतिलैया के मोरियांवा निवासी जिस व्यक्ति को पुलिस ने गत रात छापामारी के दौरान गिरफ्तार किया था, उसकी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. बताया जाता है कि किराना दुकान संचालित करनेवाले एक व्यक्ति की अवैध शराब बरामदगी मामले में गिरफ्तारी के बाद उसे रात भर थाना में रखा गया था.

विज्ञापन

गुरुवार को उसे जेल भेजे जाने से पहले कोरोना की जांच करायी गयी. ट्रूनेट से हुई जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. अवैध शराब के खिलाफ छापामारी में तिलैया थाना के पुलिस पदाधिकारी सहित कुछ जवान शामिल थे, जबकि आरोपी को थाने में भी रखा गया था. ऐसे में कई पुलिसकर्मियों के कोरेंटिन होने की संभावना बन गयी है.

इससे पहले भी जयनगर क��� चुटीयारो में अवैध शराब के मामले में गिरफ्तार आरोपी के पॉजिटिव निकलने पर डीएसपी, दो थाना प्रभारी सहित कुल 42 पुलिसकर्मी कोरेंटिन हैं.

Post by : Pritish Sahay

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola