जेठ पूर्णिमा पर राम जानकी मंदिर में गायत्री हवन यज्ञ
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
जेठ पूर्णिमा के अवसर पर राम जानकी मंदिर में गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन हुआ.
विज्ञापन
बड़कागांव.
जेठ पूर्णिमा के अवसर पर राम जानकी मंदिर में गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन हुआ. नेतृत्व बजरंग दल के प्रखंड महामंत्री पिंटू गुप्ता ने किया. गायत्री हवन यज्ञ हजारीबाग के शक्तिपीठ के अप जॉन प्रभारी हरिनंदन प्रसाद, प्रतिनिधि रामनाथ महतो ने मंत्र उच्चारण के साथ करवाया. कथा वाचन प्रस्तुति की. पिंटू गुप्ता ने कहा कि हर महीने गायत्री हवन यज्ञ होने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है. गलत रास्ते में भटकने वाले किशोर और युवा वर्ग नैतिक, सामाजिक, शैक्षणिक व धार्मिक कार्यों में जुड़कर नये समाज का निर्माण करते हैं. इसीलिए यहां पर हर महीने पूर्णिमा के दिन गायत्री हवन यज्ञ कराया जाता है. मौके पर राम जानकी मंदिर के पुजारी चिंतामणि महतो ने कहा कि जेठ पूर्णिमा के मौके पर राम जानकी मंदिर में भगवान जगन्नाथ,भाई बलभद्र एवं वाहन सुभद्रा, विष्णु लक्ष्मी, भगवान आ शंकर, पार्वती एवं सारे देवी-देवताओं का भोग लगाया गया. मौके पर पिंटू गुप्ता, रविंद्र लाल, दर्शन प्रसाद कुशवाहा, पुजारी चिंतामणि महतो, गायत्री देवी, कैलाश महतो, आनंद कुमार, अवधेश वर्मा, नीलम विद्या वर्मा, बीना देवी, यशोदा देवी, ममता देवी, दीपिका गुप्ता, कपूर गुप्ता, पार्वती श्यामा देवी, झरना देवी, चांदनी देवी, बंधु महतो, अंतू महतो, गोपाल घोष, बंधन महतो, हवन यज्ञ में भाग लिया.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन