आज कर्जन ग्राउंड में मनाया जायेगा दसवां योग दिवस
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को कर्जन ग्राउंड में सुबह छह बजे मनाया जायेगा.
विज्ञापन
योग दिवस पर शहर में पदयात्रा निकाली गयी
हजारीबाग.
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को कर्जन ग्राउंड में सुबह छह बजे मनाया जायेगा. जिला आयुष समिति के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसएन तिवारी ने बताया कि सभी तैयारियां कर ली गयी हैं. मुख्य अतिथि उपायुक्त नैंसी सहाय होंगी. योग शिविर में पदाधिकारियों, स्कूलों, संस्थानों सभी क्लब, सभी योग के प्रेमी आमंत्रित हैं. वहीं, गुरुवार को शहर के विभिन्न मार्गों से पदयात्रा निकाली गयी जो आयुष भवन से इंद्रपुरी चौक, तकिया मकर, बंसीलाल चौक होते हुए झंडा चौक के बाद सदर अस्पताल में समापन हुआ. जिला नोडल आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ आनंद कुमार शाही ने बताया कि पदयात्रा करते हुए लोगों को जागरूक किया गया. पदयात्रा में डॉ एस एन तिवारी, डॉ मकरंद मिश्रा, सुबोध ओझा, डॉ विजय तिवारी, डॉ राजेश मिश्रा, डॉ नीरज, डॉ रंजना, डॉ जोशी,संतोष, विकास, मुटुक, हरिनंदन, योग शिक्षिका पूनम जैसवाल, संजीव सिंह सहित सदर के सभी योग शिक्षक शामिल हुए.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन