उदघाटन मैच में खैरियों ने गंगपाचो को किया पराजित
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बरकट्ठा स्टेडियम में 63वें सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को हुआ.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
बरकट्ठा स्टेडियम में 63वें सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार को हुआ. मुख्य अतिथि प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप कुमार प्रसाद व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी किशोर कुमार ने उदघाटन किया. उदघाटन मैच खैरियो व गंगपाचो स्कूल के बीच खेला गया. खैरियो की टीम ने गंगपाचो को दो गोल से पराजित कर दिया. दूसरा मैच प्लस टू हाई स्कूल बरकट्ठा और कपका के बीच हुआ. टूर्नामेंट में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं. मौके पर हरिकांत पांडेय, वीरेंद्र कुमार, दिनेश तिवारी, गोपाल राम, पूनम कुमारी, बाबूराम मांझी, धनंजय रवानी, परमेश्वर प्रसाद, महेश प्रसाद, मधु लाल यादव, अशोक विश्वकर्मा, राजीव कुमार दत्ता, सुबोध चौधरी, साधन कुमार रवानी, राजकुमार रविदास, संजय मेहता, विनय कुमार, पूनम महतो, हीरालाल महतो, इम्तियाज अंसारी, राजेश कुमार शर्मा, रंजीत कुमार, प्रदीप सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन