सनराइज मॉडल पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर विद्यार्थियों ने दिखायी प्रतिभा

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन

अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करते. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के सनराइज मॉडल पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन

बरकट्ठा, हजारीबाग: सनराइज मॉडल पब्लिक स्कूल, तुर्कबाद में राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक सुरेश कुमार साव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की. उन्होंने बताया कि 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में स्वीकृति दी थी.

विज्ञापन

उपनिदेशिका गौरी देवी ने हिंदी को भारत की गौरवगाथा और अनुपम परंपरा बताते हुए कहा कि हिंदी हमारी अभिव्यक्ति, सभ्यता और संस्कृति का प्रतीक है. मौके पर बच्चों ने ‘हिंदी हमारी शान है’ विषय पर पोस्टर बनाकर प्रदर्शनी लगायी. बच्चों ने भूषण और कविता पाठ की प्रस्तुति दी.

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया. हिंदी की शिक्षिकाओं अंशु देवी, स्नेहा रानी, प्रियंका कुमारी एवं प्रवीण कुमार मोदी को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रवीण मोदी, चंद्रदेव प्रसाद, पिंटू साव, मुकेश साव, अर्जुन कुमार, अमित राय, बसंत मोदी, पवन मोदी, स्नेहा रानी, प्रियंका कुमारी, संजय महतो, ममता कुमारी, संजना कुमारी, खुशबू देवी, गौरा देवी, रिंकू देवी, अंशु देवी समेत अन्य का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola