ePaper

हजारीबाग का बरही बन चुका है प्रवासी मजदूरों का जंक्शन, बिहार व झारखंड के श्रमिकों को ट्रक से भी भेजती है पुलिस

Updated at : 23 May 2020 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
हजारीबाग का बरही बन चुका है प्रवासी मजदूरों का जंक्शन, बिहार व झारखंड के श्रमिकों को ट्रक से भी भेजती है पुलिस

बरही : बरही चौक पर विभिन्न प्रदेशों से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है. कोई ट्रक से भाड़ा देकर, तो कोई ट्रेन से पहुंच रहा है. दुमका के आदिवासी मजदूर अपने 12 साथियों के साथ ट्रक से हैदराबाद से बरही पहुंचे. इनमें किस्कू, रमेश मुर्मू, मोख्तार किस्कू, नियल सोरेन व रामू समेत अन्य शामिल थे. ट्रक ने उनके बरही तक छोड़ने का किराया लिया था.

Also Read: झारखंड में मिले 22 नये कोरोना पॉजिटिव, राज्य में संक्रमितों की संख्या 330 हुई

इसी तरह धनबाद स्थित कतरास के सिराजुद्दीन के जत्थे में 20 प्रवासी मजदूर थे, जो ट्रेन से गया तक आये थे. धनबाद के मनोज यादव भी ट्रेन से पहुंचा थे. सभी गया से बस से बरही चौक पहुंचे.

अन्य प्रदेशों से भी काफी संख्या में प्रवासी मजदूर बरही चौक पहुंचे थे. स्थानीय प्रशासन ने बरही चौक से गुजर रहे ट्रकों को रोक कर उसमें बैठा कर उन्हें घर भेजा. इस कार्य में बरही थाना के एसआइ सिकंदर सिंह, रितेश कुमार व चौक पर विशेष दंडाधिकारी के रूप में रेल सीआरपी वीरेंद्र कुमार ने योगदान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन