बाइक चोर के अंतरजिला गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शहर में लगातार बाइक चोरी की घटना को लेकर कोर्रा पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया.

विज्ञापन

हजारीबाग.

शहर में लगातार बाइक चोरी की घटना को लेकर कोर्रा पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया. अंतरजिला गिरोह के पांच सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपियों के पास से चार बाइक जब्त की गयी. आरोपियों में चतरा जिला राजपुर के अरमेदाग गांव निवासी गौतम कुमार पिता सुदामा कुमार, मयुरहंड के ईश्वर कुमार पिता रामसेवक महतो, ईटखोरी के शहरजाम गांव निवासी विवेक सेन सुमन पिता अशोक सेन सुमन, आलोक कुमार गुप्ता पिता अनिल साव व गिरिडीह धनवार थाना क्षेत्र के गोरहन निवासी सुरेंद्र कुमार पिता इंद्रदीप कुमार है. कोर्रा पुलिस ने बताया कि दो जुलाई को इचाक कुरहा के परमेश्वर प्रसाद की बाइक चोरी हुई थी. बाइक मालिक ने कोर्रा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष टीम का गठन किया. टीम के पुलिस पदाधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार और चोरी की चार बाइक जब्त किया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola