कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की हिरासत अवधि बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की पेशी सोमवार को जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के कोर्ट में हुई.

विज्ञापन

रांची.

हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी की पेशी सोमवार को जेल से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा के कोर्ट में हुई. कोर्ट ने इजहार की न्यायिक हिरासत अवधि 18 जून तक के लिए बढ़ा दी है. इजहार अंसारी, इश्तियाक अंसारी के अलावा उनकी कंपनी के खिलाफ इडी आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है. अदालत ने इस पर संज्ञान ले लिया है. 16 जनवरी को इडी ने हजारीबाग स्थित उसके आवास व फैक्ट्री पर छापा मारा था. इसके बाद इजहार को गिरफ्तार किया गया था. जांच एजेंसी के अनुसार 70 करोड रुपये के कोल लिंकेज में हेराफेरी करने का इजहार अंसारी पर आरोप है. वहीं निलंबित आइएएस पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार की पहल पर खान विभाग के अधिकारियों ने इजहार अंसारी की कंपनी को कोल लिंकेज देने की अनुशंसा की थी. इडी ने मनरेगा घोटाला को लेकर की गयी छापेमारी के दौरान पूजा सिंघल के सीए सुमन कुमार के मोबाइल से मिले तथ्यों के आधार पर इजहार अंसारी के घर पर मार्च 2023 में छापा मारा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola