शिक्षा के बिना समाज का विकास असंभव : प्रो माधो
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :16 Jun 2024 6:32 PM (IST)
विज्ञापन

मोर्चा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ बालेश्वर राम के मासीपीढ़ी स्थित आवास में हुई.
विज्ञापन
झारखंड राज्य अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकार मोर्चा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक
हजारीबाग.
झारखंड राज्य अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकार मोर्चा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ की बैठक रविवार को प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित डॉ बालेश्वर राम के मासीपीढ़ी स्थित आवास में हुई. अध्यक्षता बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो माधाे राम ने की. मंच संचालन अधिकार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने किया. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रो राजेश रंजन, केंद्रीय सदस्य छेदी राम, केंद्रीय महासचिव नंदुवीर राम भुइयां, प्रदेश कार्य समिति सदस्य दिलीप कुमार पासवान, प्रदेश मीडिया प्रभारी संतोष कुमार, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार पासवान, हजारीबाग जिला उपाध्यक्ष अजय राम उपस्थित थे. प्रो माधाे राम ने कहा समाज के विकास में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. इसलिए हमारे समाज को शिक्षित करने पर अधिक से अधिक जोर देना होगा. बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव डॉ बालेश्वर राम ने कहा हमारे समाज को राजनीतिक भागीदारी में भाग लेनी चाहिए. तभी हम अपना अधिकार को ले पायेंगे. प्रदेश सचिव प्रो राजेश रंजन ने कहा समाज के सभी क्षेत्रों में समुचित भागीदारी के लिए हमें विधायका न्यायपालिका पत्रकारिता एवं ब्यूरोक्रेट में प्रतिनिधित्व करने की आवश्यकता है. प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान ने कहा कि समाज को सशक्त बनाने के लिए समाज में जितने भी महापुरुष है उन सभी के इतिहास गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है. केंद्रीय अध्यक्ष राजेश राम ने कहा संगठन जिला स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




