भाई-बहन के साथ भगवान जगन्नाथ को लगाया छप्पन भोग

Updated:
विज्ञापन

राम जानकी मंदिर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग कराया गया.

विज्ञापन

बड़कागांव.

राम जानकी मंदिर में शनिवार को भगवान जगन्नाथ को छप्पन भोग कराया गया. समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता के नेतृत्व में पुजारी चिंतामणि महतो ने आरती कर छप्पन प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया. सात जुलाई की अहले सुबह भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया जायेगा. दोपहर तीन बजे रथ यात्रा प्रारंभ की जायेगी. पुजारी चिंतामणि महतो ने बताया कि ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा से लेकर 15 दिनों तक भगवान अस्वस्थ रहते हैं. आषाढ़ शुक्ल प्रतिपदा को उनके स्वस्थ हो जाने के उपलक्ष्य में छप्पन प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया जाता है. मौके पर समिति के अध्यक्ष पिंटू गुप्ता, सचिव पवन कुमार, कोषाध्यक्ष दर्शन प्रसाद कुशवाहा, संयोजक जय हिंद महतो, बंधन महतो, अरविंद कुमार, कीर्तन महतो, प्रेम कुमार, रविंद्र लाल, हरिनाथ राम, प्रीतम महतो, चेतलाल महतो, बंधन महतो, चंदन जायसवाल, मदन महतो, अंतू महतो, कैलाश महतो, आनंद कुमार महतो, गायत्री देवी समेत कई लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola