गायत्री मंत्रों के जाप से दूर होते हैं कई रोग : रामनाथ

Updated:
विज्ञापन

गायत्री परिवार की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर राम जानकी मंदिर में गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बड़कागांव के राम जानकी मंदिर में गायत्री हवन का आयोजन

बड़कागांव.

गायत्री परिवार की ओर से बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर राम जानकी मंदिर में गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन किया गया. इसका नेतृत्व गायत्री परिवार के पिंटू गुप्ता ने किया. गायत्री हवन यज्ञ हजारीबाग के शक्तिपीठ के प्रतिनिधि रामनाथ प्रिंगराज व शीला भारती ने मंत्रोच्चारण के साथ करवाया. रामनाथ प्रिंगराज ने कहा कि 1000 गायत्री मंत्रों का जाप करने और दूध, दही, घी व शहद को मिलाकर किए गए हवन से चेचक, आंखों के रोग व पेट के रोग समाप्त हो जाते हैं. गायत्री मंत्रों के साथ नारियल का चूरा व घी का हवन करने से शत्रुओं का नाश हो जाता है. नारियल के चूरे में यदि शहद मिला दिया जाए तो सौभाग्य में वृद्धि होती है.

लक्ष्मी की इच्छा रखने वाले मनुष्यों को गायत्री के साथ रक्त कमल के पुष्पों से हवन करना चाहिए. इससे शोभा, पुष्टि और कीर्ति भी मिलती है. पिंटू गुप्ता ने कहा कि हर महीने गायत्री हवन यज्ञ होने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है. मौके पर पुजारी चिंतामणि महतो, गायत्री देवी, पिंटू गुप्ता, मोनिका गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, कैलाश महतो, यशोदा देवी, झरना देवी, अंतू महतो, बंधन महतो, इंग्लेश सोनी, रीता कांदू, माही कुमारी, स्मृति कुमारी, शिवम कुमार, श्वेता कुमारी, माला देवी, धनेश्वरी देवी, मयंक कुमार, सविता देवी, सुनीता देवी, चंदा देवी, सोनी देवी, राशि गुप्ता, डोमन महतो ने मुख्य भूमिका निभाया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola