छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कोर्रा स्थित गीता साइंस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली.
विज्ञापन
हजारीबाग.
कोर्रा स्थित गीता साइंस इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली. रैली का नेतृत्व प्राचार्य संजय कुमार व सदानंद कुमार ने किया. रैली कॉलेज से निकलकर कोर्रा, मटवारी, जबरा होते हुए वापस कॉलेज परिसर पहुंची. इस दौरान लोगों से 20 मई को मतदान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने के लिए जागरूक किया गया. रैली में विद्यार्थियों ने सबसे पहले मतदान उसके बाद कोई काम, भ्रष्टाचार मुक्त मतदान, शराब मुक्त मतदान, जातिवाद मुक्त मतदान जैसे नारे लगाये. रैली में कॉलेज के शिक्षक शशिरंजन पाठक, सूरज कुमार, रामलाल कुमार, सिकंदर कुमार, संदीप कुमार, राकेश हांसदा, निकहत प्रवीण, सोनम कुमारी, राहुल कुमार, मयंक मनोहर, सुभम कुमार, अजय कुमार समेत कई विद्यार्थी शामिल थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन