कोयली को पराजित कर महराजगंज बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

बिगहा में आयोजित चार दिवसीय लड्डू गोपाल रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट आठ जून को संपन्न हुआ.

विज्ञापन

चौपारण.

बिगहा में आयोजित चार दिवसीय लड्डू गोपाल रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट आठ जून को संपन्न हुआ. खिताबी भिड़ंत में गुरु इलेवन महराजगंज की टीम ने कोयली टीम को आठ विकेट से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोयली टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 81 रन बनाए. जवाबी पारी में महराजगंज टीम सात ओवर में दो विकेटों खोकर टूर्नामेंट में जीत दर्ज की. टूर्नामेंट का शुभारंभ पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव व थाना प्रभारी दीपक सिंह ने किया. विजेता व उपविजेता को अतिथियो ने ट्रॉफी देकर पुरुस्कृत किया. खिलाड़ियों को संबोधित करते मनोज यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए. खेल मनुष्य के जीवन का ज़रूरी हिस्सा है. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि खिलाड़ी खेल के मैदान व जीवन में अनुशासित रहे. मौके पर जीप सदस्य राकेश रंजन, राजदेव यादव, रामस्वरूप पासवान, राकेश पांडेय, बिनोद सिंह, दानिश रजा, रामचन्द्र सिंह, अरविंद सिन्हा, बलराम दांगी, संजीव कुमार सिंह, राहुल राणा, अशोक कुमार, गुजन सिंह, गंगेश कुमार, फिरदौस अंसारी सहित कई लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola