टाइफाइड से बड़कागांव के सिंदवारी के मुखिया का निधन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सिंदूवारी पंचायत के मुखिया 55 वर्षीय करम राम का निधन टाइफाइड के कारण हो गया.
विज्ञापन
बड़कागांव.
सिंदूवारी पंचायत के मुखिया 55 वर्षीय करम राम का निधन टाइफाइड के कारण हो गया. मुखिया के पुत्र वाल्मीकि कुमार ने बताया कि मुखिया करम राम दो महीने से टाइफाइड से पीड़ित थे. इनका इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल से चल रहा था. इससे पहले इनका टीवी बीमारी का इलाज चल रहा था. 20 मई की रात अपने घर सोनबरसा में आराम कर रहे थे. अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी. 3:00 बजे सुबह हजारीबाग सदर ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. उनके निधन से बड़कागांव प्रखंड ही नहीं बल्कि हजारीबाग के आसपास क्षेत्र में भी शोक की लहर है. मृतक अपने पीछे मंजू देवी, दो पुत्री व एक पुत्र छोड़ गये. पुत्री सलोनी कुमारी प्रीति कुमारी व पुत्र वाल्मीकि कुमार अविवाहित हैं. इनकी दो पुत्री का विवाह कैसे होगा गांव वाले चिंतित हैं. करम राम 2007 से जल जंगल जमीन बचाने को लेकर आंदोलन करते रहे. वर्ष 2010 में पहली बार मुखिया चुने गए थे. वर्ष 2016 में चुनाव हार गये थे. इसके बाद 2022 में पुन: मुखिया चुने गये. विधायक अंबा प्रसाद मुखिया करम राम के निधन पर शोक व्यक्त किया. इनका अग्नि संस्कार सोनबरसा नदी घाट में किया गया. मुखाग्नि पुत्र वाल्मीकि द्वारा दी गई. इनके अग्नि संस्कार में बड़कागांव केरेडारी हजारीबाग, रामगढ़ सिमरिया, चतरा आदि गांव में शेरों के लोग पहुंचे हुए थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन