पिस्टल का भय दिखाकर दुकानदार से 50 हजार कैश और 15 लाख के जेवर लूटे
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कोर्रा के दीपूगढ़ा स्थित सोनी अलंकार ज्वेलर्स से रविवार रात अपराधियों ने 15 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नगद लूट लिये.
विज्ञापन
हजारीबाग.
कोर्रा के दीपूगढ़ा स्थित सोनी अलंकार ज्वेलर्स से रविवार रात अपराधियों ने 15 लाख रुपये के जेवर और 50 हजार रुपये नगद लूट लिये. विकास नगर निवासी दुकान के संचालक जितेंद्र सोनी ने बताया कि 21 अप्रैल की रात 9:00 बजे दुकान बंद कर बेटा अंकित सोनी के साथ जेवर और नगद लेकर घर जा रहे थे. रास्ते में विपरीत दिशा से एक अपाची बाइक को तीन अपराधियों ने हमारी बाइक के सामने लगाकर रोक दिया और हथियार दिखाकर थैला लूट लिया, इसमें 15 लाख रुपये के ज्वेलर्स और 50000 रुपये नगद थे. अपराधियों ने अंकित सोनी के कनपट्टी पर पिस्टल तान दिया. जान से मारने की धमकी देते हुए बैग में रखे जेवर और नगद राशि, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड समेत कई जरूरी कागजात और मोबाइल लेकर फरार हो गये. प्रतिष्ठान के संचालक जीतेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि 18 दिसबंर 2018 में अपराधियों ने दिनदहाड़े जेवर दुकान में लूट की घटना को अंजाम दिया था. इस घटना का खुलासा नहीं हुआ. छह वर्ष बाद लूट की यह दूसरी घटना हो गयी. सोनी अलंकार ज्वेलर्स के संचालक जीतेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि 21 अप्रैल की रात घटना की जानकारी कोर्रा थाना को दी. घटना की जानकारी होते ही पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है. थाना प्रभारी समशेर बहादुर ने कहा कि मामले की जांच चल रही है. मामले की जल्द ही खुलासा होगा.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन