बच्चों के साथ मायके के लिए निकली महिला चार दिनों से लापता

Updated:
विज्ञापन

चार दिन पहले घर से बच्चों के साथ मायके जाने की बात कहकर निकली महिला लापता है.

विज्ञापन

चौपारण.

चार दिन पहले घर से बच्चों के साथ मायके जाने की बात कहकर निकली महिला लापता है. डेबो गांव निवासी सोनी देवी (26 वर्ष) पति ललन पासवान अपने बच्चों के साथ ससुराल वालों को मायके जाने की बात कहकर 28 मई को निकली है, जो अब तक मायके नहीं पहुंची है. सूचना के बाद सोनी के ससुर देवचरण पासवान ने थाना में लिखित आवेदन दिया है. आवेदन में कहा है सोनी के पति ललन पासवान फिलहाल रोजी-रोटी के लिए बाहर रहता है. सोनी तीन बच्चे की मां है. उसका मायके भलुआ बाराचट्टी (बिहार) है. सोनी के पास जो मोबाइल है, वह उसी दिन से बंद बता रहा है. सोनी और बच्चों का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. सोनी के तीन बच्चों में बड़ा बेटा विक्रम कुमार 14, विराट कुमार 11 वर्ष व बेटी सोहनी कुमारी नौ वर्ष को साथ ले गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola