हजारीबाग: बंद घरों को बनाता था निशाना, चोरी के सामान के साथ आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ़्तारी की फाइल फोटो | प्रभात खबर

हजारीबाग में पुलिस ने बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गिरोह का पर्दाफाश किया है. लोहसिंघना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से चोरी का काफी सामान भी बरामद हुआ है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

हजारीबाग: बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले एक आरोपी को लोहसिंघना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवपुरी मोहल्ला निवासी श्याम गिरी उर्फ नेपाली के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से चार सीलिंग पंखे, घरेलू बर्तन समेत अन्य सामान बरामद किया है. आरोपी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, 19 अगस्त की रात न्यू एरिया गली नंबर-2 निवासी मनोज गुप्ता के बंद घर में चोरी की घटना हुई थी. इस संबंध में मकान मालिक ने लोहसिंघना थाना में मामला दर्ज कराया था. मामले की जांच के दौरान पुलिस को चोरी की घटना में शामिल आरोपी के बारे में जानकारी मिली.

छापेमारी कर आरोपी को किया गिरफ्तार

लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस ने 20 अगस्त की रात शिवपुरी मोहल्ला स्थित आरोपी के किराये के मकान पर छापेमारी की. इस दौरान श्याम गिरी उर्फ नेपाली को गिरफ्तार कर लिया गया.

खंडहरनुमा घर में छिपाकर रखा था चोरी का सामान

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ और आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने एक खंडहरनुमा घर में छापेमारी की. वहां से चोरी किये गये चार सीलिंग पंखे, घरेलू बर्तन समेत अन्य सामान बरामद किया गया.

पुलिस के अनुसार, आरोपी बंद घरों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाता था और मौका देखकर चोरी की घटना को अंजाम देता था. पुलिस आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola