राम जानकी मंदिर में गायत्री हवन यज्ञ
गायत्री परिवार के तत्वावधान में अगहन पूर्णिमा के मौके पर राम जानकी मंदिर में गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन किया गया .
15बीजी6 में गायत्री हवन करवाते हजारीबाग शक्ति पीठ की प्रतिनिधि बड़कागांव. गायत्री परिवार के तत्वावधान में अगहन पूर्णिमा के मौके पर राम जानकी मंदिर में गायत्री हवन यज्ञ का आयोजन किया गया . इसके बाद राम जानकी मंदिर में देर रात तक भजन कीर्तन किया गया. इसमें मुख्य रूप से हरिनाथ राम ,अंतू महतो, चिंतामणि महतो, कीर्तन महतो, आदि ने भजन कीर्तन प्रस्तुत किया. हवन यज्ञ का नेतृत्व व गायत्री परिवार के पिंटू गुप्ता एवं पुजारी चिंतामणि महतो ने किया. गायत्री हवन यज्ञ हजारीबाग के शक्तिपीठ के प्रतिनिधि केशव नंद व शीला भारती ने मंत्र उच्चारण के साथ करवाया एवं कथा वाचन प्रस्तुति की. केशव नंद जी ने कहा कि 1000 गायत्री मंत्रों का जाप करने एवं दूध, दही, घी एवं शहद को मिलाकर किए गए हवन से चेचक, आंखों के रोग एवं पेट के रोग समाप्त हो जाते हैं. गायत्री मंत्रों के साथ नारियल का चूड़ा एवं घी का हवन करने से शत्रुओं का नाश हो जाता है. नारियल के चूड़े में यदि शहद मिला दिया जाए तो सौभाग्य में वृद्धि होती है.लक्ष्मी की इच्छा रखने वाले मनुष्यों को गायत्री के साथ रक्त कमल के पुष्पों से हवन करना चाहिए. इससे शोभा, पुष्टि और कीर्ति भी मिलती है. मौके पर पुजारी चिंतामणि महतो, गायत्री देवी, रविंद्र गुप्ता ,कैलाश महतो, यशोदा देवी, झरना देवी, , अंतू महतो, बंधन महतो, रीता कांदू ,माही कुमारी, स्मृति कुमारी, शिवम कुमार ,श्वेता कुमारी, माला देवी, धनेश्वरी देवी, मयंक कुमार, सविता देवी ,सुनीता देवी, चंदा देवी, सोनी देवी ,राशि गुप्ता, डोमन महतो आदि ने मुख्य भूमिका निभाई. देर रात तक प्रसाद वितरण किया गया.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए