हजारीबाग: बरकट्ठा के स्कूलों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण की झांकी और बाल लीलाओं ने मोहा मन

Updated:
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं. | Prabhat Khabar Network

बरकट्ठा के डिवाइन प्लस टू पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया।

विज्ञापन

बरकट्ठा: गंगपाचो गांव स्थित डिवाइन प्लस टू पब्लिक स्कूल और कोषमा स्थित आरडी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. दोनों विद्यालयों में बच्चों ने राधा-कृष्ण और बालगोपाल का रूप धारण कर मनमोहक प्रस्तुतियां दीं. कृष्ण की बाल लीलाओं, माखन चोरी और रासलीला पर आधारित कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिवाइन स्कूल में राधा-कृष्ण की वेशभूषा ने खींचा ध्यान

गंगपाचो स्थित डिवाइन प्लस टू पब्लिक स्कूल में विद्यालय परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक आईपी भारती और प्रधानाध्यापक आरके मल्लिक ने संयुक्त रूप से किया.

इसके बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने राधा-कृष्ण और बालगोपाल की मनमोहक वेशभूषा धारण कर सभी का ध्यान आकर्षित किया. छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की. इसके अलावा पारंपरिक भजन और कृष्ण रासलीला की प्रस्तुति भी दी गयी.

बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों और शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया. विद्यालय परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा.

यह भी पढ़ें: Janmashtami 2026: रांची में 4-5 सितंबर को बदलेगा ट्रैफिक, कई रास्तों पर वाहनों की नो-एंट्री; घर से निकलने से पहले देखें रूट

आरडी पब्लिक स्कूल में माखन चोरी और रासलीला की प्रस्तुति

कोषमा स्थित आरडी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के निदेशक सुशील कुमार हितैषी ने किया.

इस दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी बाल लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा का रूप धारण कर झांकी प्रस्तुत की. इसके अलावा श्रीकृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी और रासलीला का मंचन किया गया.

कार्यक्रम में अंजनी, श्वेता, रिद्धि, अनुष्का, काजू, सृष्टि, माही, स्नेहा, तन्वी, शिवांगी, पीहू, अन्नू, अंशी, कृष, अनिकेत, आनंद और वरुण समेत अन्य विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया.

विद्यालय की प्राचार्या मोनू देवी ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही. उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन प्रेम, कर्म, सत्य और कर्तव्य का संदेश देता है. बच्चों को उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रांची: पढ़ाई के साथ Part-Time Job कर रहे 23 साल के छात्र की मौत, HC ने बढ़ाया मुआवजा; अब मिलेंगे 10.98 लाख रुपये

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola