कोषागार की लापरवाही से तीन महीने बाद भी नहीं बना DDO कोड, कर्मचारियों को जून से नहीं मिला वेतन
हजारीबाग का जिला कोषागार कार्यालय.
हजारीबाग में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय के दर्जनों कर्मचारी पिछले तीन महीनों से वेतन से वंचित हैं. DDO कोड अपडेट न होने के कारण जून से अगस्त तक का वेतन लंबित है. कर्मचारियों के सामने राशन, बच्चों की पढ़ाई और इलाज जैसी गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई हैं.
आपके शहर में
हजारीबाग: उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तर पर क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का हजारीबाग मुख्यालय कार्यालय में कार्यरत लगभग आधा दर्जन से अधिक सरकारी कर्मचारियों को जून 2026 से वेतन नहीं मिला है. समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारी परेशान हैं. पैसे के अभाव में घर का राशन, बच्चों की पढ़ाई और बैंकों का ऋण सहित कई कर्मी अपने बीमार बुजुर्गों का इलाज में परेशानी का सामना कर रहे हैं. इन कर्मियों का जून से अगस्त लगातार तीन का वेतन लंबित हो गया है.
क्या है पूरा मामला
बीते जून महीने में क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रभारी प्रवीण रंजन का स्थानांतरण हो गया. इसके बाद डीईओ कुमारी नीलम को क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है. दोनों शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन के बाद जिला कोषागार की ओर से समय पर डीडीओ कोड का हस्तांतरण और अपडेट नहीं होने से कर्मियों का वेतन लंबित हो गया है. एक तरफ से कोषागार की ओर से कोड सक्रिय नहीं होने के कारण कर्मियों का वेतन बिल अब तक पास नहीं हुआ है. विभागीय नियम अनुसार किसी अधिकारी का स्थानांतरण बाद एक सप्ताह के भीतर डीडीओ कोड का हस्तांतरण होना है. लेकिन जून से अगस्त तक तीन महीने बीत जाने के बाद भी कोषागार कार्यालय की ओर से डीडीओ कोड लंबित पर सवाल उठे हैं.
कर्मचारियों का दर्द
एक कर्मी ने कहा तीन महीने से वेतन नहीं मिला है. घर में राशन खत्म है. बच्चों का स्कूल फीस समय पर जमा नहीं कर पा रहे. बैंक वाला रोज फोन कर रहा है. बीमार मां का इलाज भी नहीं करा पा रहे हैं. आखिर हम जाएं तो कहां जाएं?
इसे भी पढ़ें: RIMS जमीन मामले में डेवलपर शुभम साबू को जमानत, HC ने ACB से पूछा - सरकारी अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं?
क्या कहते हैं अधिकारी
क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक प्रभारी कुमारी नीलम ने कहा मामला मेरे संज्ञान में है. डीडीओ कोड हस्तांतरण के लिए कोषागार को पत्र दिया गया है. वेतन के अभाव में कर्मियों की हो रही परेशानी के लिए हम चिंतित हैं. जल्द से जल्द वेतन भुगतान के लिए सभी आवश्यक प्रयास किया गया है. जिला कोषागार पदाधिकारी उज्ज्वल चौरसिया ने कहा एक साथ दो डीडीओ कोड दिखने के कारण वेतन का भुगतान लंबित है. इसमें एक डीडीओ कोड को जारी रखने और दूसरे को निरस्त करने के लिए विभाग को पत्र दिया गया है. वरीय अधिकारियों से निर्देश मांगा गया है.
इसे भी पढ़ें: Palamu: पक्का मकान दिखाकर आवास से किया वंचित, बारिश में खपरैल घर पर प्लास्टिक लगाकर परिवार रहने को मजबूर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए