श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का हवन और पूर्णाहुति के साथ समापन

Updated:
विज्ञापन

विधानाचार्य मनोज भैया के सान्निध्य में आठ दिनों तक चला धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

हजारीबाग. श्री दिगंबर जैन मंदिर बाड़म बाजार में विश्व शांति की मंगल कामना के साथ हवन एवं पूर्णाहुति के बाद आठ दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य समापन हुआ. पूरे विधान का संचालन बाल ब्रह्मचारी विधानाचार्य मनोज भैया (ललितपुर) के सान्निध्य में हुआ. प्रतिदिन प्रेरणादायी प्रवचनों ने श्रद्धालुओं को धर्म, संयम और मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा दी. संगीतकार राकेश एवं उनकी टीम ने मधुर भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. झंडारोहण सुनील कुमार हर्ष व प्रीति अजमेरा ने किया, जबकि अखंड दीप प्रज्वलन रूपचंद, संजय कुमार व वीणा सेठी ने किया. कलश स्थापना सुनील-सुनीता रांका, प्रेमा-राजकुमार टोंग्या, भागचंद-अशोक-निर्मला लुहाड़िया सहित अन्य परिवारों ने की. शांतिधारा करने का सौभाग्य सुनील हर्ष अजमेरा, आनंद सुशील अजमेरा, विमल छाबड़ा व पदम चंद विशाल डोसी को प्राप्त हुआ. विधान के सफल आयोजन में ललित-प्रेमा लुहाड़िया, सुमेर-मंजू सेठी, कैलाश-कुसुम पाटनी व पवन कुमार टोंग्या सहित अनेक श्रद्धालुओं का योगदान रहा. दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष व महामंत्री संजय अजमेरा ने विधानाचार्य मनोज भैया और संगीतकार राकेश को सम्मानित किया. मीडिया हेड विजय लुहाड़िया ने समाज में शांति और धर्म की ज्योति प्रज्वलित रहने की मंगल कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola