बरवां विद्यालय में हुई अभिभावक-शिक्षक बैठक, बच्चों की नियमित उपस्थिति, अनुशासन और पठन-पाठन पर हुई चर्चा

Author Reyej|Edited by शुभम राय
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरकट्ठा के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के समग्र विकास और शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा के लिए अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

बरकट्ठा, हजारीबाग: राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बरवां में शनिवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता भागीरथ प्रसाद ने की, जबकि संचालन प्रधानाध्यापक पवन कुमार ने किया.

विज्ञापन

बैठक का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच संवाद को मजबूत करना, माता-पिता की भागीदारी बढ़ाना और बच्चों के समग्र विकास के लिए सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करना था. इस दौरान छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय भेजने, अनुशासन बनाये रखने और पाठ्यक्रम के अनुसार पठन-पाठन पर चर्चा की गयी.

राष्ट्रीय पहल एफएलएन और निपुण भारत कार्यक्रम, बाल सुरक्षा एवं संरक्षण, रेल परीक्षा, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और विद्यालय की साफ-सफाई जैसे मुद्दों पर भी अभिभावकों के साथ विचार-विमर्श किया गया.

मौके पर अजय रविदास, गोपेश्वर प्रसाद, अरुण कुमार मंडल, राखी रानी, रामचंद्र प्रसाद, सोनू कुमार, नरेश ठाकुर, विनोद प्रसाद, त्रिभुवन प्रसाद, रिंकी कुमारी, ज्ञानी प्रसाद, साहेब कुमार, दारा प्रसाद और उमा देवी समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola