भाजपा का खेलो विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट आज से
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
शहर के कर्जन ग्राउंड में चार अगस्त से भाजपा का खेलो विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा.
विज्ञापन
हजारीबाग.
शहर के कर्जन ग्राउंड में चार अगस्त से भाजपा का खेलो विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू होगा. उदघाटन सांसद मनीष जायसवाल सुबह 11 बजे करेंगे. भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता की ओर से टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें सदर विधानसभा क्षेत्र की 75 पंचायत की फुटबॉल टीम को शामिल किया गया है. शहरी व ग्रामीण इलाके के प्रतिभावान खिलाड़ी बालक/बालिका दोनों वर्ग हिस्सा लेंगे. शेफाली गुप्ता ने शनिवार को बताया युवाओं की मांग पर खेलो सदर विधानसभा फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता 2024 शुरू हो रहा है. उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेल के प्रति सकारात्मक पहल कर रहे है. प्रधानमंत्री के खेल के प्रति संकल्प को हजारीबाग में बढ़ाया जायेगा. टूर्नामेंट सदर विधानसभा क्षेत्र के चार जगहों पर आयोजित होगा. इसमें कर्जन ग्राउंड के अलावा कटकमदाग, कटकमसांडी और दारू को शामिल किया गया है. सदर प्रखंड के खिलाड़ी कर्जन ग्राउंड में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन