भगवान बिरसा मुंडा देश की रक्षा के लिए अंग्रेजों से लड़ते रहे : डीसी

Updated:
विज्ञापन

जिले भर में भगवान बिरसा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया

विज्ञापन

जयंती समारोह : जिले भर में भगवान बिरसा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस मनाया गया

हजारीबाग. जिले व आसपास के क्षेत्रों में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस मनाया गया. राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों व शैक्षणिक संस्थानों में बिरसा मुंडा की शहादत को याद किया गया. उपायुक्त नैंसी सहाय, एसपी अरविंद कुमार सिंह, डीडीसी इश्तियाक अहमद ने बस स्टैंड स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. डीसी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समुदाय के जल, जंगल, जमीन की रक्षा व देश की रक्षा के लिए हमेशा अंगरेजों से संघर्ष करते रहे.

भगवान बिरसा मुंडा के विचारों को अपनाने की जरूरत

हजारीबाग . भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद, उप नगर आयुक्त ज्योति सिंह, सहायक नगर आयुक्त विपीन कुमार, अनिल पांडेय ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. भाजपा नेता शेफाली गुप्ता ने भी पुष्प अर्पित किया. अतिथियों ने बिरसा मुंडा के विचारों को अपनाने की बात कही.

धरती आबा बिरसा मुंडा को कांग्रेसियों ने याद किया

हजारीबाग. जिला कांग्रेस कार्यालय में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनायी गयी. इस असवर पर कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा मंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता निसार खान ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी जनजाति के नायक थे. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आदिवासी धार्मिक सहस्त्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया था. वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक आदिवासी महानायक थे. 25 वर्ष की उम्र में अपने देश की रक्षा के लिए वे शहीद हो गये थे. मौके पर बिनोद सिंह, अजय गुप्ता, राजू चौरसिया, कृष्ण कुमार यादव, दिलीप कुमार रवि, ओमप्रकाश झा, सलीम रजा, सदरूल होदा, विजय कुमार सिंह, अनिल भुईयां, मुस्ताक अंसारी, मुगेश्वर चौधरी, सीडी सिंह, उपेंद्रकुमार राय, सुनिल सिंह राठौर, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, लाल बिहारी सिंह, अकिल अहमद, मिथिलेश दुबे, राजू यादव, सैयद अशरफ अली, ज्ञानी प्रसाद मेहता, गोविंद राम, अरशद खान उपस्थित थे.

राज्य गठन के 24 वर्ष बाद भी आदिवासी जल, जंगल और जमीन की लड़ाई लड़ रहे हैं : पूर्व सांसद

हजारीबाग. वाम दलों ने भगवान बिरसा की 150वीं जयंती के साथ झारखंड स्थापना दिवस मनाया. इस अवसर पर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता, के महेंद्र राम, निजाम अंसारी, ईश्वर मेहता, अशोक कुमार मेहता, शौकत अनवर, ईश्वर महतो, तपेश्वर राम, लक्ष्मी नारायण सिंह, सुरेश कुमार दास, विपिन कुमार सिन्हा, गणेश कुमार सीटू ने भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. पूर्व सांसद ने कहा कि भगवान बिरसा की जयंती के अवसर पर झारखंड अलग राज्य का गठन हुआ था. झारखंड गठन के 24 वर्ष पूरा होने के बाद भी झारखंडियों ने अलग राज्य का जो सपना देखा था, वह अब तक पूरा नही हुआ है. उन्होंने कहा कि जल, जंगल और जमीन की लड़ाई आदिवासी आज भी लड़ रहे हैं.

सर्वजन विकास पार्टी ने बिरसा जयंती मनायी

हजारीबाग. सर्वजन विकास पार्टी ने बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती व झारखंड स्थापना दिवस मनाया. प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ठाकुर अपने समर्थकों के साथ भगवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा सामंतवादी प्रथा, जमींदारी प्रथा व अंगरेजों के खिलाफ अंतिम समय तक लड़ाई लड़ते रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola