पवन पुत्रा स्टील के मालिक व प्रबंधक पर दर्ज हो प्राथमिकी : विधायक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि पवन पुत्रा स्टील में इंडेक्स फर्नेश ब्लास्ट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है.

विज्ञापन

पवन पुत्रा स्टील में इंडेक्स फर्नेश ब्लास्ट का मामला

बरही.

बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि पवन पुत्रा स्टील में इंडेक्स फर्नेश ब्लास्ट की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही व सुरक्षा मानकों का अनुपालन नहीं करने की वजह से घटना घटी है. उन्होंने घटना के लिए जिम्मेवार फैक्ट्री मालिक व प्रबंधक के विरुद्ध हत्या का आरोप में एफआईआर दर्ज करने व फर्नेश में जलकर मृत मजदूर जितेंद्र कुमार व शैलेंद्र यादव के आश्रितों को 50-50 लाख मुआवजा दिये जाने की मांग की है. कहा यदि मांगे नहीं मानी गयी, तो फैक्ट्री के गेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना देंगे. श्री यादव ने कहा कि यहां की फैक्ट्रियों में प्रदूषण व सुरक्षा मानकों का उल्लंघन को लेकर विधानसभा में पिछले दिनों आवाज उठायी थी और ऐसी घटना की आशंका व्यक्त की थी.

स्थानीय नहीं, यूपी और बिहार के मजदूरों से काम

विधायक ने कहा कि झारखंड में लगने वाले कल कारखाने में 70 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगारों को नियुक्त करने का झारखंड सरकार का निर्देश है. बरही जियाडा परिसर में लगे किसी भी कल कारखानों में इसका अनुपालन नहीं किया जा रहा है. पवन पुत्रा स्टील प्लांट में काम करने वाले सभी मजदूर भी उत्तर प्रदेश और बिहार के हैं. इंडेक्स फर्नेश ब्लास्ट की घटना में मृत मजदूर व घायल हुए मजदूर उत्तर प्रदेश के हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola