घायल हाथी के गांव पहुंचने से लोगों में दहशत

Updated:
विज्ञापन

17 माइल के पास मंगलवार को एक घायल हाथी पहुंच गया, उसके एक पैर में जख्म था. हाथी के पहुंचते ही लोग दहशत में आ गये.

विज्ञापन

टाटीझरिया.

17 माइल के पास मंगलवार को एक घायल हाथी पहुंच गया, उसके एक पैर में जख्म था. हाथी के पहुंचते ही लोग दहशत में आ गये. वहीं 17 माइल से झरपो, भराजो, गोधिया समेत अन्य गांव जाने वाले लोगों को परेशानी हुई. हाथी के घायल होने की जानकारी मिलने पर कुछ लोग हाथी के समीप जाकर सेल्फी लेने लगे. एक होटल में घुस गया और चावल खा गया. इसी क्रम में हजारीबाग से बगोदर जाने वाली मुख्य सड़क एनएच 522 से गुजरने वाले लोग गाड़ी रोक कर हाथी को देखने लगे, जिससे थोड़ी देर वहां जाम की स्थिति बन गयी. करीब चार घंटे बाद हाथी गोधिया होते हुए चला गया, तब लोगों ने राहत की सांस ली. जाम में फंसे सुधीर कुमार ने बताया कि हम लोग तीन-चार घंटे से फंसे हुऐ हैं. लेकिन न वन विभाग से कोई पहुंचे और न ही हाथी भगाओ की टीम भेजी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola