आइसेक्ट विवि में राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम 12 को

Updated:
विज्ञापन

आईसेक्ट विश्वविद्यालय में जानकारी देते पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आइसेक्ट विश्वविद्यालय हजारीबाग में 12 सितंबर को राष्ट्रीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन होगा, जिसमें नई शिक्षा नीति पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन

हजारीबाग. आइसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के फार्मेसी विभाग और आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नयी दिल्ली के सहयोग से एक दिवसीय राष्ट्र स्तरीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन 12 सितंबर को विश्वविद्यालय परिसर में किया जायेगा. कार्यक्रम का विषय राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 आधारित बी फार्म पाठ्यक्रम-2026 के प्रति अभिमुखीकरण एवं संवेदनशीलता रखा गया है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया के कार्यकारी सदस्य धर्मेंद्र सिंह उपस्थित रहेंगे. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष चौबे मुख्य संरक्षक, कुलपति डॉ गौरव शुक्ला संरक्षक, समकुलपति डॉ एसआर रथ सह-संरक्षक और कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद मार्गदर्शक की भूमिका में रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola