बेडम गांव में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन

सरकारी भूमि से अवैध निर्माण हटाया गया

विज्ञापन

टाटीझरिया. टाटीझरिया अंचल क्षेत्र की डुमर पंचायत के बेडम गांव में प्रशासन ने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया. बुधवार को सीओ नीलू टुडू ने प्लॉट नंबर 841 अंतर्गत चार एकड़ 30 डिसमिल पर से अतिक्रमण हटाया. इस दौरान थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी, सीआई राकेश कुमार सिंह, कर्मचारी मनीष कुमार, अमीन रोहित कुमार व अन्य उपस्थित रहे. सीओ के निर्देश पर जेसीबी की मदद से सरकारी जमीन पर बने गौशाला व चहारदीवारी को हटाया गया. इसमें महेश शर्मा का मकान, रोहित महतो, सेवा महतो, तालेश्वर महतो, जगदीश महतो, अनंत पांडेय, खुशी पांडेय, चिंटू महतो, बासो महतो, सहदेव मिस्त्री, ओम प्रकाश शर्मा, भुवनेश्वर ठाकुर, नुनूचंद ठाकुर, राजेश मंडल, ठुमक महतो समेत करीब 30 ग्रामीणों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola