ePaper

भाईचारे का संदेश देने के लिए दौड़ा हजारीबाग

Updated at : 14 Aug 2024 3:39 PM (IST)
विज्ञापन
भाईचारे का संदेश देने के लिए दौड़ा हजारीबाग

जिला प्रशासन की ओर से बुधवार की सुबह एकता सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ कनहरी से सुबह 7:00 बजे शुरू हुई, जो कर्जन ग्राउंड पहुंच कर समाप्त हुई.

विज्ञापन

दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग.

जिला प्रशासन की ओर से बुधवार की सुबह एकता सह सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया. दौड़ कनहरी से सुबह 7:00 बजे शुरू हुई, जो कर्जन ग्राउंड पहुंच कर समाप्त हुई. सद्भावना दौड़ में जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी, कई जनप्रतिनिधि, ओलिंपिक संघ के सदस्य, जिला मुख्यालय के सभी स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थी व खिलाड़ियों के अलावा आम लोग भी शामिल हुए और एकता व भाईचारे का संदेश दिया. एकता सह सद्भावना दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.जूनियर गर्ल्स में संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल की अनोखी कुमारी, सलोनी कुमारी, मधु कुमारी और डीएवी पब्लिक स्कूल की अनु कुमारी, वंदना कुमारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. सीनियर बालिका वर्ग में सीएम स्कूल हजारीबाग की नेहा कुमारी, दीपिका खलखो, नेहा लकड़ा और संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल की रूबी कुमारी, उषा कुमारी एवं डिग्री कॉलेज बरही की सोनाली कुमारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. जूनियर बालक वर्ग में उत्क्रमित मवि डांटोकला के सनी कुमार, जिला स्कूल के अरुण कुमार, संत रॉबर्ट स्कूल के अमित मृघा, रामप्रवेश सिंह, रोहित मरांडी और डीएवी पब्लिक स्कूल के विवेक कुमार को सम्मानित किया गया. सीनियर बालक वर्ग में प्लस टू उवि बड़कागांव के अंशु कुमार महतो, मार्खम कॉलेज के डबलू कुमार, संत कोलंबस कॉलेजिएट स्कूल के विपिन कुमार, माउंट एग्माउन्ट स्कूल के विकास कुमार, जिला स्कूल के बबलू कुमार और संत रोबर्ट प्लस टू इंटर कॉलेज के प्रशांत लागुरी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. दौड़ के सफल आयोजन में शामिल एसडीओ शैलेंद्र कुमार, डीपीआरओ रोहित कुमार, डीइओ प्रवीण रंजन, कार्यपालक दंडाधिकारी सुशांत मुखर्जी और सदर सीओ मयंक भूषण को भी मोमेंटो प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola