दुर्घटना के बाद डेढ़ किमी दूर घसीटकर ले गया वैन चालक

Updated:
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित पिपरा कट के पास सड़क दुर्घटना में लूना सवार व्यक्ति की मौत बुधवार को हो गयी.

विज्ञापन

चौपारण.

जीटी रोड स्थित पिपरा कट के पास सड़क दुर्घटना में लूना सवार व्यक्ति की मौत बुधवार को हो गयी. मृतक जगदीश यादव मयूरहंड के पेटादेरी गांव का रहने वाला था. जगदीश आये दिनों की तरह सरदारपुर होटल से दूध बेचकर लूना से घर लौट रहा था. तभी पिपरा कट के पास पीछे से एक पिकअप वैन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. वैन ने उन्हें जोरदार धक्का मारकर घसीटते हुए लगभग डेढ़ किमी दूर ले गया. जगदीश का शव सिंघरांवा एसबीआई बैंक के आगे तालाब के पास छोड़कर वैन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया. हालांकि धक्का मारकर भाग रहे वैन को टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया गया. सूचना पाते ही थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola